DC vs GT: हार के बाद टूट गए थे डेविड मिलर, अक्षर पटेल के इस खास जेस्चर ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल

DC vs GT: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा, जहां दिल्ली को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा.
Axar Patel

अक्षर पटेल

DC vs GT: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा, जहां दिल्ली को महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस करीबी मुकाबले ने फैंस को अंत तक सीट से बांधे रखा. मैच खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर काफी मायूस नजर आए. इसी दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के एक जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है.

करीबी हर से भावुक हुए मिलर

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली जीत के बेहद करीब थी. आखिरी दो गेंदों पर टीम को जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे और क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर से सभी को बड़ी उम्मीदें थीं. हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर का सिंगल नहीं लेने का फैसला भारी पड़ गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा. मैच खत्म होते ही मिलर पूरी तरह टूटे गए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बेहद निराश हैं, उनकी आंखे नम है और वह इस एक रन के फासले को स्वीकार नहीं कर पा रहे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच BCCI सख्त, खिलाड़ियों को लेकर जारी किए नए नियम, जानें पूरा डिटेल

कप्तान अक्षर पटेल ने मिलर को संभाला

मैच के बाद मिलर काफी टूट गए थे के तभी कप्तान अक्षर पटेल उनके पास पहुंचे और उन्हें संभालते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया.उन्होंने मिलर को गले लगाया और बातचीत कर उन्हें संभालने की कोशिश की. यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मिलर ने खेली तूफानी पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले. हालांकि आखिरी ओवर में उनकी एक गलती टीम पर भारी पड़ गई और दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें