LSG के ‘सिक्सर किंग’ मुकुल चौधरी की ऑक्शन में 30 लाख थी बेस प्राइस, 28 बार बढ़ी कीमत, गोयनका के हाथ आया ‘जैकपॉट’

Mukul Chaudhary: 21 वर्षीय मुकुल चौधरी आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइज के साथ शामिल हुए थे, जहां उन्हें खरीदने में कई टीमों ने दिलचस्पी दीखाई थी.
Mukul Chaudhary

मुकुल चौधरी

Mukul Chaudhary: गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. लखनऊ के इस जीत के हीरो 21 वर्षीय मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में 54 रन की विस्फोटक पारी खेल मैच का रुख पलट दिया. मुकुल ने अपनी इस तूफानी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़कर कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बता दें, मिनी ऑक्शन में मुकुल 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में शामिल हुए थे.

30 लाख की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में हुए थे शामिल

21 वर्षीय मुकुल चौधरी आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइज के साथ शामिल हुए थे, जहां उन्हें खरीदने में कई टीमों ने दिलचस्पी दीखाई थी. लेकिन आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने उन्हें 2.60 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: कौन हैं मुकुल चौधरी? 7 छक्कों से पलटा मैच, 54 रनों के तूफान में ‘उड़’ गई केकेआर

ऑक्शन में 28 बार लगी थी बोली

मिनी ऑक्शन में 30 लाख की बेस प्राइज के साथ उतरने वाले मुकुल चौधरी देखते ही देखते करोड़पति बन गए. उनके नाम पर टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. सबसे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने उनपर बोली लगाना शुरू किया और 30 लाख से बढ़कर ये बोली 1 करोड़ तक पहुंच गई. इसके बाद इस बोली में लखनऊ की एंट्री. लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकुल को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और देखते ही देखते उनकी कीमत 2 करोड़ के पार चली गई. आखिरकार लखनऊ ने ये बाजी जीत ली और मुकुल को 2.60 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया. इस दौरान मुकुल पर कुल 28 बार बोली लगी, जो फ्रेंचाईजियों का उनपर भरोसा जताता है.

घरेलू क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले मुकुल चौधरी घरेलू क्रिकेट में रजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अब तक 4 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 10 टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 103 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में उनके नाम 71 रन दर्ज हैं. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 280 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें