ग्वालियर में चलती ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, पैर फिसला, RPF जवान की सूझ-बूझ से बची जान

Gwalior News: महिला लगभग दौड़ते हुए ट्रेन के गेट तक पहुंचती है. जैसे ही चढ़ने की कोशिश करती है तो उसका पैर फिसल जाता है. वह गिर जाती है. बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में भारी सामान था. ये पूरी घटना 12 अप्रैल रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है.
Gwalior railway station woman stuck between platform and train rpf saved her life

ग्वालियर: आरक्षक ने बचाई महिला की जान

Gwalior News: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रविवार (12 अप्रैल 2026) को एक दर्दनाक हादसा टल गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही है. उसका पैर फिसल जाता है, इस दौरान RPF जवान ने तुरंत महिला की जान बचा ली. ये पूरी घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

महिला के हाथ में भारी सामान था

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस खड़ी हुई थी. इसमें से कुछ यात्री चढ़ते और उतरते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान ट्रेन चल देती है. महिला लगभग दौड़ते हुए ट्रेन के गेट तक पहुंचती है. जैसे ही चढ़ने की कोशिश करती है तो उसका पैर फिसल जाता है. वह गिर जाती है. बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में भारी सामान था. ये पूरी घटना 12 अप्रैल रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुरैना में वनरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने मामला, परिवार को नहीं मिली सरकारी मदद, IFS एसोसिएशन आया आगे

RPF जवान ने की मदद

फिसलकर गिरने के बाद महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई. इस घटना के दौरान वहां प्लेटफॉर्म पर खड़े रेल पुलिस आरक्षक जितेंद्र सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए, महिला को बाहर निकाल लिया. इस तरह महिला की जान बच सकी. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग आरक्षक की इस सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें