CG Weather Update: अप्रैल में जून जैसा हाल, छत्तीसगढ़ में गर्मी का 40 डिग्री टॉर्चर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है, जिससे कई जिलों में हीट वेव यानी लू जैसे हालात बन सकते हैं.
cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ में गर्मी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है, जिससे कई जिलों में हीट वेव यानी लू जैसे हालात बन सकते हैं. फिलहाल राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है.

छत्तीसगढ़ में गर्मी का 40 के पार पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दी है. अप्रैल के महीने में ही कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. लोग गर्मी से बचने के लिए कपड़े बांधकर घर से निकल रहे हैं. और साथ में पानी की बोतल रखे हुए हैं हालत यह है कि सड़के भी अब सुनसान पड़ गए हैं.

अप्रैल में जून जैसा हाल, 2021 से ऐसा ही ट्रेंड

मौसम केंद्र रायपुर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 वर्षों (2021-2025) में शहर में पारा चढ़ता ही जा रहा है. 2026 में 12 अप्रैल तक ही पारा 41 डिग्री दर्ज किया जा चुका है, जो इस महीने सर्वाधिक है. पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था.

शुष्क हवाओं का ‘हॉटस्पॉट’ बना रायपुर

रायपुर की तपिश अब लखनऊ, जयपुर और भोपाल जैसे बड़े शहरों को पछाड़ रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं ने रायपुर को ‘हॉटस्पॉट’ बना दिया है. जहां रांची जैसे पड़ोसी शहर राहत में हैं, वहीं रायपुर में रात का पारा भी बढ़ने से बेचैनी बढ़ी है.

ये भी पढ़ें- CG Weather: छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हिटवेव की भी चेतावनी

वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी 2 से 3 डिग्री तापमान और बढ़ेगा इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा जिससे धूप तेज पड़ेगी. वहीं हीटवेव की जल्दी शुरुआत हो रही है. डेटा के मुताबिक अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (15 तारीख के बाद) में तापमान तेजी से 42° डिग्री के ऊपर जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें