MP में बोर्ड एग्जाम पास करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी! ‘गांव की बेटी’ योजना के तहत मिलेंगे 5000 और 7500 रुपये
File Photo.
MP News: मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आ चुके हैं. इस बार भी प्रदेश की बेटियों ने नाम रोशन किया है. 10वीं और 12वीं दोनों एग्जाम में छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टॉप टेन में छात्राओं का नाम ही शामिल है. इस बार ग्रामीण इलाके की छात्राओं ने भी अपना डंका बजाया है. ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण छात्राओं के लिए ‘गांव की बेटी’ योजना के तहत 5 हजार और साढ़े 7 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. हालांकि योजना के तहत कुछ शर्तें रखी गई हैं.
फर्स्ट डिवीजन होना जरूरी
ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा गया है कि आर्थिक दिक्कतों के कारण लड़कियों को पढ़ाई करने में दिक्कत आती है. अगर परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होता है तो ऐसे में लड़कियों को 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ने नहीं दिया जाता है. हालांकि इसके पीछे पुरानी सोच और लड़कियों के जल्दी शादी करना भी शामिल है. ऐसे में 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए लड़कियों को आर्थिक रूप से मदद दी जाए, जाए इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लड़कियों को 5 हजार से लेकर साढ़े 7 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. हालांकि ये धनराशि उन्हीं छात्राओं को मिलेगी, जिनके बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन यानी 60 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक आए हों.
हर महीने मिलेंगे 750 रुपये
‘गांव की बेटी’ योजना के तहत जो छात्राएं 12वीं के बाद ग्रेजुएशन करना चाहती हैं, उन्हें हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे. ये धनराशि 10 महीनों तक छात्रा के एकाउंट में आती रहेगी. वहीं जो छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल या फिर कोई अन्य स्पेशल कोर्स करना चाहती हैं, उन्हें हर महीने 750 रुपये दिए जाएंगे. यानी सिंपल ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को कुल 5 हजार और इंजीनियरिंग या मेडिकल करने वाली छात्राओं को कुल साढ़े 7 हजार रुपये दिए जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी छात्रा के पास जो दस्तावेज होना जरूरी हैं, उनकी लिस्ट दी गई है.
- आधार कार्ड
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- 12वीं की मार्कशीट
- ‘गांव की बेटी’ का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- कॉलेज का ID कार्ड
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं
- वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
- ‘Gaon Ki Beti Yojana 2026‘ पर अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने होंगे
- ऑनलाइन फॉर्म कंपलीट होने के बाद रसीद कॉलेज में जमा करन होगी.
ये भी पढे़ं: MP के रेल यात्रियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, एक दिन में दो बार चलेगी यह ट्रेन