Money Investment Option: निवेश करने के लिए ये हैं बेहतर ऑप्शन, छोटी-छोटी बचत बनेगी बड़ी रकम
सांकेतिक तस्वीर
Money Investment Option: बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीबों और मिडिल क्लास पर देखने को मिलता है. इस वजह से लोग पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं. लोगों के बीच भविष्य लेकर चिंता बढ़ जाती है. इस स्थिति में सेविंग अकाउंट में पैसा रखना फायदे का सौदा साबित नहीं होता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि बैंक महंगाई के मुकाबले ब्याज नहीं दे पाता है. छोटी-छोटी बचत को सही जगह जमा करने से कैसे अधिक लाभ मिले? इसके लिए बाजार में कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं.
निवेश करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन
म्यूचुअल फंड: निवेश करने के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है. छोटी-छोटी बचत को हर महीने जमा किया जा सकता है. ये मार्केट पर आधारित होता है. इसमें थोड़ा रिस्क होता है. इसके साथ ही एक साथ बड़ी राशि जमा कर सकते हैं.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड: दीर्घकालिक निवेश के उद्देश्य से राशि जमा की जा सकती है.
फिक्स्ड डिपॉजिट : इस ऑप्शन के तहत राशि को एक निश्चित अवधि के लिए जमा कर दिया जाता है. जिसमें निर्धारित ब्याज मिलती है.
बीमा, सरकारी बॉन्ड में भी निवेश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Strait Of Hormuz को ईरान ने फिर किया बंद, भारत में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?
निवेश के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?
- अपनी सारी बचत एक साथ और एक ही जगह निवेश न करें.
- जल्दबाजी या किसी के झांसे में आकर निवेश करने से बचें.
- अपनी जरूरत, भविष्य की आवश्यकता और आय के हिसाब से निवेश ऑप्शन चुनें.
- निवेश करने से पहले इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के बारे में ध्यान से पढ़े और उनके नफा-नुकसान जानें.
- अपनी सैलरी का एक हिस्सा जरूरी निवेश करना चाहिए.
- निवेश करने से पहले ऐसे प्लान को चुनना चाहिए जो महंगाई दर को मात दे सके.
- कई ऐसा सेविंग्स ऑप्शन होते हैं जो निश्चित अवधि के लिए होते हैं, और समय पूरा होने से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी लगती है. इसका भी ध्यान रखना होगा.