‘मेरा बेटा TI है, जहां मिलेगा वहीं मारूंगा’, उज्जैन में शूटिंग कोच पर बरसाए थप्पड़; लोडेड पिस्टल तानी!

विराज परिहार ने बताया कि जब मैंने गाली गलौज का विरोध किया तो राजकुमार मिश्रा ने मुझे थप्पड़ और घूंसों से पीटा. मुझे धकेलते हुए बाहर ले गए. साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी दी. मुझ पर लोडेड पिस्टल तान दी. कहा कि मेरे बेटे टीआई और पटवारी हैं. जहां दिखेगा मैं वहीं मारूंगा.
Fight between in-charge and coach at Nanakheda Stadium in Ujjain.

उज्जैन में नानाखेड़ा स्टेडियम में इंचार्ज और कोच के बीच मारपीट.

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में नानाखेड़ा स्टेडियम के शूटिंग कोच की पिटाई और बदसलूकी का मामला सामने आया है. कोच विराज परिहार का आरोप है कि स्टेडियम इंचार्ज रामकुमार मिश्रा ने थप्पड़ और घूंसों से उनकी पिटाई की है. परिहार ने बताया कि राजकुमार मिश्रा ने धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं लोडेड पिस्टल तानकर धमकाया कि मेरे बेटे टीआई और पटवारी हैं. पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर पाएगी. वहीं स्टेडियम इंचार्ज के शूटर को धक्का देने का वीडियो भी सामने आया है.

जहां दिखेगा वहीं मारूंगा, पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी

विराज परिहार ने बताया कि दो दिन पहले साफ-सफाई को लेकर स्टेडियम इंचार्ज राजकुमार मिश्रा से बातचीत हुई थी. परिहार ने कहा, ‘मैंने मैसेज करके उन्हें बताया था कि शूटिंग रेंज में सफाई होने के बाद भी लॉक खुला था. मैंने कोई भी ऐसी-वैसी बात नहीं की थी. सिर्फ साफ-सफाई को लेकर ही बात हुई थी. लेकिन उन्होंने मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया और फिर देर शाम शूटिंग रेंज पहुंचकर मुझसे गाली-गलौज करने लगे.’

परिहार ने आगे बताया कि जब मैंने गाली गलौज का विरोध किया तो राजकुमार मिश्रा ने मुझे थप्पड़ और घूंसों से पीटा. मुझे धकेलते हुए बाहर ले गए. साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी दी. मुझ पर लोडेड पिस्टल तान दी. कहा कि मेरे बेटे टीआई और पटवारी हैं. जहां दिखेगा मैं वहीं मारूंगा. मैं खुद भी एसआई रह चुका हूं. पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी.

पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

विराज परिहार ने कहा कि मौके पर मौजूद खिलाड़ी और दूसरे लोग स्टेडियम इंचार्ज को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने. लगातार मेरी पिटाई करते रहे. परिहार ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी मामले में सुनवाई नहीं कर रही है और शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं नानाखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है, दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है. दोनों पक्षों को बुलाकर आमने-सामने बिठाया जाएगा, इसके बाद भी अगर नहीं मानते हैं आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की होगी जांच, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से 60 दिनों में मांगी रिपोर्ट

ज़रूर पढ़ें