भोपाल में लव ट्रायंगल का मामला, रिसेप्शनिस्ट को होटल के रूम में बंधक बनाया, मारपीट के बाद किया गंदा काम
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: राजधानी भोपाल में लव ट्रायंगल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लव अफेयर की शक में विनीता नाम की महिला ने पीड़िता को बंधक बनवाकर होटल के रूम में उसके साथ दो लड़कों ने बुरा कृत करवाया. बाद में तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता का अपहरण करने की भी कोशिश की. लेकिन समय रहते पुलिस ने पीड़िता को बचा लिया.
मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले में मुख्य आरोपी विनीता राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है. लव अफेयर के शक में आरोपी विनीता ने अपने साथियों के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया है. आरोपी विनीता होटल में पहले रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी, उस वक्त होटल के संचालक से महिला का लव अफेयर था. होटल संचालक से आरोपी विनीता शादी करना चाहती थी, लेकिन ब्रेकअप होने के बाद उसने होटल में काम छोड़ दिया था. बाद में पीड़िता रिसेप्शनिस्ट के तौर पर होटल में काम करने लगी. आरोपी महिला को शक हुआ कि पीड़िता और होटल संचालक के बीच लव अफेयर चल रहा. इसके बाद आरोपी महिला ने दो लड़कों के साथ मिलकर होटल में पीड़िता को बंधक बनाया और लड़कों से बुरा कृत्य करवाया. फिर अपहरण करने की फिराक से पीड़िता को लेकर ग्वालियर भागने की कोशिश की. लेकिन समय रहते पुलिस ने पीड़िता को बचा लिया, घटना के बाकी दो आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में में जुटी है.
शक के आधार पर पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की
दरअसल 24 अप्रैल को 80 फिट रोड पर स्थित होटल जोयोईन पर झगड़ा होने की खबर पुलिस को मिली. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज भी हाथ नहीं लग सका. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. होटल में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि होटल पर पूर्व में काम करने वाली विनीता राजपूत नाम की लड़की कुछ लडकों के साथ होटल आयी थी और झगडा करने के बाद रिसेप्शनिस्ट को अपने साथ लेकर चली गयी है. पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की. विनीता के मोबाइल ट्रैक करने पर उसका लोकेशन बजरिया क्षेत्र में मिला. इसके बाद बजरिया थाना पुलिस की मदद से कोलार पुलिस ने आरोपी विनीता और लड़की को राउंडअप किया.
‘होटल संचालक से मेरा अफेयर होने के शक में रची साजिश’
पीड़िता ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए. पीड़िता ने बताया कि विनीता राजपूत होटल जोयोईन में पहले काम करती थी और वह होटल के संचालक दीपक राजपूत से शादी करना चाहती थी. लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था और विनीता ने होटल से काम छोड दिया था. इसके बाद पीड़िता वहां पर होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थी. इसीलिये विनीता को यह शक था कि होटल संचालक से मेरा अफेयर चल रहा है. इसी रंजिश के चलते और डराने के लिये और अपने रास्ते से हटाने के लिये विनीता राजपूत द्वारा सुनियोजित तरीके से होटल में रूम बुक करने के बहाने 2 लड़के भेजे गये और उन लडकों द्वारा मुझे होटल के रूम में ले जाकर बंधक बनाया गया. मेरे साथ मारपीट, गाली गलौच, छेडछाड कर अश्लील कृत्य किया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी.
कुछ देर बाद वहां रूम में विनीता राजपूत भी आ गयी थी और उसके द्वारा भी मारपीट की गयी और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी और कहा गया कि दीपक राजपूत से दूर हो जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा और तीनों आरोपियों ने जबरन लड़की को स्कूटी पर बैठकर अगवा करना चाहा. आरोपी लड़की को ग्वालियर ले जाने की बात कह रहे थे. गनीमत रही कि समय पर पुलिस ने लड़की को बचा लिया. पुलिस के लिए अभी बड़ी चुनौती बाकी के दो आरोपियों को पकड़ने की है. ACP आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम जुटी हुई हैं. जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.