RR vs SRH: अभिषेक शर्मा को देखकर अचानक बेकाबू हुई फैन गर्ल, टीम होटल में पकड़ा हाथ, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का क्रेज किसी से छुपा नहीं हैं. बेहद ही कम समय में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का क्रेज किसी से छुपा नहीं हैं. बेहद ही कम समय में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया है. उनके चॉकलेटी लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के चलते हजारों लड़कियां उनकी दीवानी हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और कई बार वह हद पार कर देते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले देखने को मिला, जहां टीम होटल में एक फैन गर्ल ने अभिषेक का हाथ पकड़ लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

फैन गर्ल ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का हाथ

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा का क्रेज देखने को मिला. इस वायरल वीडियो में अभिषेक टीम होटल से ग्राउंड की ओर जाते नजर आ रहे हैं, तभी एक फैन गर्ल उनका हाथ पकड़ लेती है और युवा बल्लेबाज को अपनी ओर खींचती हैं. हालांकि सुरक्षा टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ी को वह से सुरक्षित निकाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड के बाद कमिंस को बनाया निशाना, पहली ही गेंद पर जड़ा शानदार सिक्स

फैंस कर रहे रिएक्ट

अभिषेक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ फैंस ने लड़की की इस हरकत पर नाराजगी जताई और कहा कि किसी को खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में दखल देने का कोई हक नहीं बनता. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कैसे और कहां से आते हैं ऐसे लोग? एक अन्य यूजर ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और उनका हाथ पकड़कर नहीं खिचना चाहिए.

राजस्थान के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल था. अभिषेक की इस तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया है.

ज़रूर पढ़ें