Jabalpur Bargi Dam Incident: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 लोगों की मौत, 15 को रेस्क्यू किया गया, 29 लोग थे सवार
बरगी डैम में क्रूज पलटने से हादसा हो गया.
Jabalpur Bargi Dam Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया. क्रूज सवार 4 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 29 लोग क्रूज पर सवार थे, जिनमें 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक अचानक तेज तूफान आने से संतुलन बिगड़ गया और क्रूज डूब गया. वहीं सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.
मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया
सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए. एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.
वहीं घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्ति किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा, ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह , पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.’
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह घटनास्थल के लिए रवाना
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं राकेश सिंह से ट्वीट करके भी घटना की जानकारी दी है. जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दुखद सूचना मिली है. कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं. मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका हूं. एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका…
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) April 30, 2026
ये भी पढ़ें: Indore Airport: यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा