Indore Airport: यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में 6वें से 13वें स्थान पर पहुंचा

पुणे ने 4.96 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया था. जबकि चेन्नई 4.95 अंकों के साथ दूसरे, गोवा 4.94 के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
Devi Ahilyabai Holkar Airport (File Photo)

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट(File Photo)

Indore Airport: कभी यात्रियों को दी जाने वाली अपनी सुविधाओं के लिए देश और विदेश में पहचान रखने वाला इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट एयपोर्ट सर्विस क्वालिटी(ASQ) में फिसड्डी साबित हो गया है. इंदौर एयरपोर्ट 6वें स्थान से गिरकर सीधे 13वें स्थान पर पहुंच गया है. देश के 16 प्रमुख एयरपोर्टों में इंदौर एयरपोर्ट अब सिर्फ तीन हवाई अड्डों से ही आगे रह गया है.

2024 में दूसरे स्थान पर थी रैंकिंग

इंदौर एयरपोर्ट की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी में बीते दो सालों में तेजी से गिरवाट आई है. साल 2024 में अक्तूबर से दिसंबर के बीच इंदौर एयपोर्ट देश में दूसरे स्थान पर रहा था. लेकिन 2025 में अक्तूबर से दिसंबर महीने की रैंकिंग में गिरवाट दर्ज हुई और एयरपोर्ट 6वें स्थान पर पहुंच गया. अब 6वें से सीधे 12वें स्थान पर पहुंच गया है.

वहीं पुणे ने 4.96 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया था. जबकि चेन्नई 4.95 अंकों के साथ दूसरे, गोवा 4.94 के साथ तीसरे, वाराणसी 4.90 अंक के साथ चौथे और त्रिरुचापल्ली एयरपोर्ट ने भी 4.90 अंक हासिल किए और पांचवें स्थान पर रहा. बता दें इंदौर एयरपोर्ट को लेकर हवाई यात्रियों ने 31 में से 28 पैरामीटर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की. अब सिर्फ

साफ-सफाई से लेकर स्टाफ के व्यवहार पर यात्रियों ने असंतोष जताया

बता दें यात्रियों ने एयरपोर्ट को लेकर 31 मानकों पर राय जानी गई थी. इनमें एयरपोर्ट पर दिया जाने वाला फ्री वाईफाई, साफ-सफाई, यात्रियों से किया जाने वाला स्टाफ का व्यवहार और रेस्टोरेंट के खाने की क्वालिटी भी शामिल हैं. जिसको लेकर यात्रियों काफी नाराजगी जाहिर की है. यहां तक कि एयरपोर्ट पर लगे चार्जिंग प्वाइंट को लेकर भी हवाई यात्रियों ने असंतोष जताया है. बता दें कि अब देश के 16 प्रमुख हवाई हड्डों में से सिर्फ तीन एयरपोर्ट श्रीनगर, पोर्ट-ब्लेयर और अमृतसर की ही इंदौर की सर्विस क्वालिटी अच्छी रह गई है.

बता दें कि दुनिया में जिन एयरपोर्ट पर सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से ज्यादा है. उन एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल(ACI) एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी(ASQ) सर्वे करवाती है. जिसके जरिए एयरपोर्ट को रैंकिंग दी जाती है.

ये भी पढे़ं: MP Weather: आलीराजपुर में तपती धूप के बीच सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ज़रूर पढ़ें