बंगाल में नई सरकार गठन का रास्ता साफ, चुनाव आयोग के इस कदम के बाद ममता के पास क्या विकल्प?
पश्चिम बंगाल की कार्यकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(File Photo)
West Bengal Government Formation Process: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है. इसके बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. इसके बाद से सवाल उठने लगे थे कि अब बंगाल में नई सरकार का गठन कैसे होगा? हालांकि अब चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस कदम के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि अब एक सवाल ये भी उठ रहा है कि ममता का अगला कदम क्या होगा. क्या वे कोर्ट जाएंगी या फिर कोई और कदम उठाएंगी.
चुनाव आयोग की इस अधिसूचना के जारी होते ही पिछली विधानसभा का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त माना जाता है. नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शपथ ग्रहण की प्रक्रिया का रास्ता खुल जाता है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार कब शपथ लेगी और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी कौन संभालेगा.
चुनावी नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय तक सत्ता में रहीं ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर हुई है, जबकि विपक्षी दलों ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सत्ता के करीब पहुंच बनाई है. इसी के चलते राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
राज्यपाल दिलाएंगे सीएम और विधायकों को शपथ
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अब राज्यपाल नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. बहुमत साबित करने वाली पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का गठन होगा.
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज है. अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं और दलों के भीतर बैठकों का दौर जारी है. आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर पूरी तरह साफ होने की संभावना है.
क्या है आगे की प्रक्रिया?
नई विधानसभा के गठन के बाद सबसे पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और फिर सरकार बहुमत साबित करेगी. इसी क्रम में नई सरकार आधिकारिक रूप से कामकाज संभाल लेगी.
7 मई को पूरा हो रहा ममता सरकार का कार्यकाल
मौजूदा टीएमसी सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर ममता इस्तीफा नहीं देती हैं तो राज्यपाल विधानसभा को भंग कर सकते है. सभी की निगाहें इस समय ममता के अगले कदम पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल में नए CM कैसे लेंगे शपथ, ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार के बाद अब क्या होगा?