क्या कॉकरोच ने आपके किचन को अपना घर बना लिया है? इन 5 उपायों से करें उनका काम तमाम

Cockroach Control Tips: लोग अक्सर स्प्रे या नमक जैसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, पर इनसे कॉकरोच पूरी तरह खत्म नहीं होते और कुछ दिन बाद फिर वापस आ जाते हैं. असल में हमें ऐसे समाधान चाहिए जो इन्हें लंबे समय तक किचन से दूर रखें.
Cockroach

कॉकरोच भगाने के आसान उपाय

Cockroach Control Tips: किचन हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर यहां कॉकरोच अपना डेरा जमा लेते हैं. रात के अंधेरे में ये सिंक, गैस के नीचे और अलमारियों में घूमते नजर आते हैं, जिससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि बीमारियों का डर भी बना रहता है. लोग अक्सर स्प्रे या नमक जैसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, पर इनसे कॉकरोच पूरी तरह खत्म नहीं होते और कुछ दिन बाद फिर वापस आ जाते हैं. असल में हमें ऐसे समाधान चाहिए जो इन्हें लंबे समय तक किचन से दूर रखें. राहत की बात यह है कि इसके लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है. बस किचन की साफ-सफाई से जुड़ी कुछ छोटी आदतों और घर में मौजूद चीजों का सही इस्तेमाल करके आप अपने किचन को हमेशा के लिए कॉकरोच-मुक्त बना सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से उपाय हैं.

तेजपत्ता का इस्तेमाल

कॉकरोच को तेजपत्ता की तीखी गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. बस 4-5 पत्तों को हाथ से थोड़ा तोड़ लें और उन्हें सिंक के नीचे या किचन के कोनों में रख दें. इसकी महक से कॉकरोच वहां से भाग जाएंगे. ध्यान रखें कि हर 10 दिन में पुराने पत्ते हटाकर नए रख दें.

बेकिंग सोडा और चीनी का नुस्खा

चीनी की मिठास कॉकरोच को अपनी ओर खींचती है और उसमें मिला बेकिंग सोडा उन्हें खत्म कर देता है. बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर छोटे बर्तनों में रख दें. रात के समय इसे इस्तेमाल करने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.

नींबू के पानी से सफाई

किचन के स्लैब और फर्श को साफ करते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला लें. नींबू की खुशबू से किचन एकदम ताजा महसूस होगा और इसकी गंध कॉकरोच को किचन से दूर रखने में मदद करेगी.

सिंक को सूखा रखें

कॉकरोच हमेशा गीली और नमी वाली जगहों की तलाश में रहते हैं. रात को काम खत्म करने के बाद सिंक और उसके आसपास के हिस्से को सूखे कपड़े से पोंछ दें. याद रखें कि गीला स्पंज या कपड़ा रात भर सिंक में न छोड़ें.

ये भी पढ़ें-तेज धूप सोख लेती है आपकी सारी एनर्जी? इन 5 तरीकों से खुद को रखें दिनभर फुल चार्ज

लौंग का जादू

मसालों की अलमारी या डिब्बों के आसपास 2-3 लौंग रख देने से भी कॉकरोच कम आते हैं. लौंग की तेज महक उन्हें उस जगह से दूर रखती है और इससे आपके किचन में एक अच्छी खुशबू भी बनी रहती है.

ज़रूर पढ़ें