तेज धूप सोख लेती है आपकी सारी एनर्जी? इन 5 तरीकों से खुद को रखें दिनभर फुल चार्ज

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी बढ़ाता है. अपनी थाली में दही, हरी सब्जियां और सलाद जैसी ठंडी चीज़ें शामिल करें. सुबह केला या भीगे बादाम खाने से आपको दिनभर के लिए अच्छी ताकत मिलेगी.
Summer Health Tips

समर हेल्थ टिप्स

Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी और तेज धूप हमारी सेहत को जल्दी थका देती है, जिससे सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसका मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होना है. इनसे बचने के लिए जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेटेड रखें, ठंडी चीजें खाएं और धूप से बचाव करें. अपनी आदतों में ये छोटे बदलाव करके आप भीषण गर्मी में भी दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रह सकते हैं.

पानी पीते रहें

गर्मी में शरीर को सूखने न दें. प्यास लगने का इंतज़ार किए बिना थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. नॉर्मल पानी के साथ नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसी चीज़ें लें ताकि शरीर में नमक और मिनरल्स बने रहें. खीरा और तरबूज जैसे पानी वाले फल खाना भी बहुत फायदेमंद होता है.

हल्का भोजन लें

गर्मी के मौसम में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी बढ़ाता है. अपनी थाली में दही, हरी सब्जियां और सलाद जैसी ठंडी चीज़ें शामिल करें. सुबह केला या भीगे बादाम खाने से आपको दिनभर के लिए अच्छी ताकत मिलेगी.

धूप से बचें

दोपहर 12 से 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज हो, तो बाहर जाने से बचें. अगर निकलना ही पड़े तो सिर को ढक कर रखें और छाते का इस्तेमाल करें. सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा लगती रहे और आप ठंडा महसूस करें.

आराम से शरीर को ठंडा करें

बाहर धूप से लौटते ही तुरंत ठंडा पानी न पिएं और न ही सीधे एसी के सामने बैठें. पहले 5-10 मिनट पंखे में बैठकर शरीर का तापमान सामान्य होने दें, उसके बाद ही पानी पिएं या नहाने जाएं. इससे शरीर को झटका नहीं लगता.

ये भी पढ़ें-गर्मियों में लू को कहें बाय-बाय! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और खुद को रखें सुरक्षित

ठंडी चीज़ों में सावधानी

बहुत ज़्यादा ठंडी चीज़ें जैसे बर्फ वाला पानी या आइसक्रीम धूप से आते ही न खाएं. इससे आपका गला खराब हो सकता है या आप बीमार पड़ सकते हैं. हमेशा सामान्य तापमान वाली चीज़ों को ही खाएं.

ज़रूर पढ़ें