अपने ही विधायक को बताया कांग्रेसी! MLA चिंतामणि पर रेप के आरोप पर तुलसी सिलावट बोले- सही ही होंगे, फिर किया डैमेज कंट्रोल

मंत्री तुलसी राम सिलावट से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया था कि आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय पर रेप के आरोप हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अरे वो कांग्रेस का आपसी मामला है. वो लोग आपस में देखेंगे क्या करना है.'
Minister Tulsi Silavat called BJP MLA Chintamani Malviya a Congressman.

मंत्री तुलसी सिलावट ने बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को कांग्रेसी बता दिया.

Tulsi Silawat on Chintamani Malaviya: राजनीति में नेताओं की अक्सर जुबान फिसल जाती है, जिसके बाद उनको काफी किरकिरी का साामना करना पड़ता है. कुछ इसी तरह की घटना शुक्रवार को इंदौर में घटी. जब मध्य प्रदेश के जल संशाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने अपने ही एक विधायक को कांग्रेसी बता दिया. साथ ही कहा कि अगर उनपर रेप के आरोप लगे हैं तो सही ही होंगे.

‘कांग्रेस का आपसी मामला मुझसे क्यों पूछ रहे?’

मंत्री तुलसी राम सिलावट से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया था कि आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय पर रेप के आरोप हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अरे वो कांग्रेस का आपसी मामला है. वो लोग आपस में देखेंगे क्या करना है.’

इसके बाद जब मंच पर बैठे अन्य लोगों ने उन्हें बताया कि चिंतामणि मालवीय बीजेपी विधायक हैं. हालांकि वो तो भी नहीं रुके और कहा, ‘सही होगा तभी तो रेप का आरोप लगा है. जांच की जाएगी. अगर सही पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी.’

डैमेज कंट्रोल करते हुए बोले- गलत तरीके से सवाल पूछा गया

मंत्री तुलसी सिलावट को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह असहज हो गए. इसके बाद उन्होंने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं. उल्टा मीडियाकर्मियों से कहा कि आपने गलत तरीके से सवाल किया था.

कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- आपके मन में कांग्रेस के संस्कार

वहीं तुलसी सिलावट की गलती पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘तुलसी सिलावट जी, भाजपा विधायक पर कार्रवाई की बात कहकर आपने आज यह साबित कर दिया कि पार्टी तो बदल गई. लेकिन संस्कार अभी पूरी तरह भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में साफ नहीं हो पाए हैं. सत्ता और पद की राजनीति आपको भले भाजपा में ले गई हो, मगर मन के कोने में कांग्रेस की विचारधारा आज भी सुरक्षित रखी हुई है.

अच्छा लगा यह देखकर कि कांग्रेस के दिए हुए आदर्श अब भी आपकी सोच और बयान में बीच-बीच में झलक ही जाते हैं. वरना आजकल तो लोग कुर्सी बदलते ही विचारधारा भी बदल लेने का दावा करने लगते हैं.’

ये भी पढे़ं: MP में ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो सावधान! अपराध के मामले में टॉप 2 पर, 3 साल में ट्रेनों में 70 परसेंट क्राइम बढ़े

ज़रूर पढ़ें