‘पेट्रोल-डीजल का उपयोग समझदारी से करें…’, वैश्विक संकट के बीच बोले PM मोदी- एक साल तक न खरीदें गोल्ड

PM Modi On Diesel Petrol: पीएम ने वर्क फ्रॉम होम जैसे नवीन उपायों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है, वहां लोग इसका इस्तेमाल करें. मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों को अपनाने की जरूरत है.
pm narendra modi said Use diesel and petrol wisely in hyderabad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल, गैस जैसे उत्पादों का कम इस्तेमाल करना चाहिए. इसे संयम के साथ उपयोग करने की नसीहत दी. इसके साथ ही पीएम ने वर्क फ्रॉम होम जैसे नवीन उपायों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है, वहां लोग इसका इस्तेमाल करें. मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों को अपनाने की जरूरत है.

PM ने कार पूलिंग की सलाह दी

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में हमें अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए एक संकल्प लेना होगा और उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना होगा. एक बड़ा संकल्प यह है कि हम पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें. इन दोनों ईंधन के स्त्रोत के अपने इस्तेमाल पर लगाम लगानी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि जिन शहरों में मेट्रो की व्यवस्था हैं, वहां हमें यह तय करना चाहिए कि हम इससे ही ट्रैवल करें. अगर कार का इस्तेमाल करना जरूरी ही हो तो हमें ‘कारपूलिंग’ करने की कोशिश करनी चाहिए. जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें उनका इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश करनी चाहिए.

‘विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देना चाहिए’

विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना काल के दौरान, हमने ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम), ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे कई कार्य प्रणालियां विकसित कीं और हम उनके आदी भी हो गए थे. आज समय की मांग ऐसी है कि अगर हम इन प्रणालियों को फिर से शुरू करते हैं, तो यह राष्ट्रहित में होगा. हमें एक बार फिर ‘वर्क फ्रॉम होम’, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए. हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी जोर देना चाहिए क्योंकि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल बहुत महंगे हो गए हैं.

‘विदेश यात्राएं टाल दें’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है. विदेशों में शादी करने, विदेश यात्रा करने और विदेशों में छुट्टियां मनाने का बढ़ता चलन अब मध्यम वर्ग के बीच आम होता जा रहा है. हमें यह तय करना चाहिए कि संकट के इस दौर में, हम कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा को टाल देंगे.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस केवल विश्वासघात करना जानती…’, बेंगलुरु में पीएम मोदी का जुबानी हमला, बोले- अकड़ की वजह से फेल

‘एक साल तक सोना की खरीद टाल दें’

गोल्ड की खरीदारी को लेकर भी पीएम ने अहम बात कही. उन्होंने कहा कि सोने की खरीद एक ऐसा क्षेत्र है, जहां विदेशी मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. राष्ट्रीय हित में, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे भले ही हमारे घर में कितने भी कार्यक्रम क्यों न निर्धारित हों.

ज़रूर पढ़ें