MP में भीषण गर्मी का दौर जारी, 40 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पहुंचा
File Photo.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. लगभग पूरे प्रदेश में हीट वेव और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. कई इलाकों में पारा 45 के पास पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज भी 40 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान से आने वाले गर्म हवाओं के कारण दिन के साथ ही रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं है. हालांकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में थोड़ी राहत यहां कई जगहों पर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी देखी गई, जिसके कारण यहां तापमान में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई.
अगले 4 दिन करना पड़ेगा ‘तपिश’ का सामना
गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार या फिर इसके आसपास रहा. एक बार फिर से शाजापुर और छतरपुर गुरुवार को मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे. प्रदेश के लगभग 9 शहरों में तापमान 44 के पार दर्ज किया गया. शाजापुर और छतरपुर गुरुवार को मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे. दोनों शहरों में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
MP के सबसे गर्म शहर
- शाजापुर- 44.8 डिग्री
- छतरपुर- 44.8 डिग्री
- खरगोन- 44.6 डिग्री
- खंडवा- 44.5 डिग्री
- रतलाम- 44.5 डिग्री
- खजुराहो- 44.3 डिग्री
- रायसेन- 44 डिग्री
- दमोह- 44 डिग्री
40 जिलों में लू का अलर्ट, कूलर भी फेल
मध्य प्रदेश के 40 शहरों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रातें भी गर्म रहेंगी. वार्म नाइट होने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पार रही है. भीषण गर्मी के कारण कूलर से भी लोगों का काम नहीं चल रहा रहा है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगर जरूरी काम ना हो तो दिन में घर के बाहर जानें से बचें. भरी दोपहर यानी दिन में दो बजे से 3 बजे तक तापमान सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है.
शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.
UP में आंधी-बारिश से 100 से ज्यादा मौतें
बता दें जहां एक ओर देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश के कारण अब तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. इनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज में 21 और भदोही में आंधी-बारिश में 17 लोगों की जान चली गई.
ये भी पढे़ं: MP News: मऊगंज में EOW की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर ग्राम सचिव 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार