LSG vs CSK: 6,6,6,6…सीएसके के खिलाफ मिचेल मार्श की तूफानी पारी, अंशुल कबोज के ओवर में छक्कों की लगाई झड़ी

Mitchell Marsh: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का बल्ला जमकर बोला हैं. इस मैच में उन्होंने 90 रन की तूफानी पारी खेली...
Mitchell Marsh

मिचेल मार्श

Mitchell Marsh: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का बल्ला जमकर बोला हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान वह सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज पर कहर बनकर बरसे.

मिचेल मार्श की तूफानी पारी

एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. लखनऊ की पारी के दौरान पांचवें ओवर में उन्होंने अंशुल कंबोज को अपना निशाना बनाया. मार्श ने कंबोज के इस ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर उन्हें दवाब में डाल दिया. अंशुल के एक ही ओवर में उन्होंने 28 रन बटोर लिए. इस मैच में मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: कौन हैं आकाश महाराज सिंह? जिनके सामने सीएसके के धुरंधर हुए फेल, पर्ची सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

आईपीएल में छक्कों का शतक किया पूरा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी पारी में 7 छक्के जड़ने के साथ ही मार्श ने आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा कर लिया हैं. आईपीएल में अब उनके नाम 102 छक्के दर्ज हो गए हैं. आईपीएल 2026 में मार्श ने लखनऊ के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अब तक कुल 31 छक्के जड़ दिए हैं.

बने नए सिक्सर किंग

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही मिचेल मार्श ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पिछले सीजन से अब तक वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 67 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में 65 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर है.

ज़रूर पढ़ें