RGPV विश्वविद्यालय से हटेगा राजीव गांधी का नाम, 3 हिस्सों में बंटेगी यूनिवर्सिटी; कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से राजीव गांधी का नाम हटाया जाएगा. विश्वविद्यालय को तीन भागों में बांटा जाएगा. यूनिवर्सिटी भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में बंटेगी.
RGPV University(File Photo)

RGPV विश्वविद्यालय(File Photo)

MP News: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से राजीव गांधी का नाम हटाया जाएगा. विश्वविद्यालय को तीन भागों में बांटा जाएगा. यूनिवर्सिटी भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में बंटेगी. बेहतर शिक्षा और मैनेजमेंट के लिए ये फैसला लिया गया है. अगली कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा.

3 अलग-अलग यूनिवर्सिटी जोन, हर जोन का अपना मुख्यालय

विश्वविद्यालय के 3 अलग-अलग यूनिवर्सिटी जोन होंगे. हर जोन का अपना मुख्यालय होगा. भोपाल ब्रांच का नाम मध्यभारत प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उज्जैन इकाई का नाम मालवा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और जबलपुर इकाई का नाम महाकौशल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय होगा.

भोपाल जोन मध्य भारत के कॉलेज, महाकौशल पूर्वी मध्य प्रदेश और मालवा इकाई मालवा और निमाड़ के इलाकों के कॉलेज को नियंत्रण करेगा.

CM मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हाई लेवल की मीटिंग हुई थी. इनमें 45 योजनाओं और प्रशासनिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई थी. हालांकि इसके पहले अधिकारियों ने मीटिंग में जानकारी दी थी कि अभी विश्वविद्यालय का सालाना खर्च 50 करोड़ रुपये है, जबकि इनकम 70 करोड़ तक होती है. ऐसे में अगर तीन हिस्सों में बंटता है तो लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी. हालांकि बाद में मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई.

चिकित्सा विश्वविद्यालय 3 की जगह 2 भागों में होगा विभाजित

बेहतर मैनजमेंट के दृष्टिकोण से सरकार ये फैसला लिया है. वहीं विश्वविद्यालय से 28 साल बाद राजीव गांधी का नाम हटाया जाएगा. चिकित्सा विश्वविद्यालय की 3 की जगह 2 भागों में विभाजित किया जाएगा.

ये भी पढे़ं: ‘ASI की रिपोर्ट में मूर्ति का जिक्र नहीं’, दिग्विजय सिंह बोले- पूजा होगी या इबादत सुप्रीम कोर्ट तय करेगा

ज़रूर पढ़ें