मुंबई रोड शो से MP को बड़ी सौगात, 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, 1 लाख रोजगार की उम्मीद

MP Investment News: मुंबई में हुए रोड शो में प्रदेश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. अकेले फार्मा सेक्टर में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इससे प्रदेश में करीब 800 लोगों को सीधा रोजगार मिलने की संभावना है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

MP Investment News: भोपाल: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश में बड़े पैमाने निवेश किया गया है. दरअसल, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने उद्योग मसूहों और बड़े निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें की. सीएम ने उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया. पता चला है कि,मुंबई में हुए रोड शो में प्रदेश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. सरकार के मुताबिक इस रोड शो में कई सेक्टर्स में निवेश को लेकर सहमति बनी है.

फार्मा सेक्टर में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश

प्रदेश को बड़े पैमाने पर निवेश मिला है. गौरतलब है कि, अकेले फार्मा सेक्टर में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इससे प्रदेश में करीब 800 लोगों को सीधा रोजगार मिलने की संभावना है. इंदौर-धार फार्मा क्लस्टर में कंपनियां नई यूनिट लगाने को तैयार हैं. यही नहीं, टेक्सटाइल और एग्रीकल्चर सेक्टर में निवेशकों ने गहरा इंट्रेस्ट दिखाया.प्रदेश में कपास उत्पादन अधिक होने से टेक्सटाइल कंपनियां यहां बड़ी यूनिट लगाने की तैयारी में हैं. वहीं एग्री-बेस्ड इंडस्ट्री के लिए भी कई प्रस्ताव आए हैं.

छिंदवाड़ा में HUL का विस्तार

वहीं, छिंदवाड़ा में भी हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने प्लांट के विस्तार के लिए 800 से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे.गौरतलब है कि, सबसे बड़ा प्रस्ताव एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में आया है. इस क्षेत्र में करीब 22,156 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई है. सरकार ग्वालियर और भोपाल के आसपास डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है.

ग्वालियर में AI टेलीकॉम यूनिट

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में भी 200 करोड़ रुपये की लागत से एआई टेलीकॉम इकाई स्थापित करने की योजना है. यह प्रदेश की पहली एआई बेस्ड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम, सस्ती जमीन और बेहतर कानून व्यवस्था दे रही है. उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर आने से प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

ज़रूर पढ़ें