Indore: ई रिक्शा में हो रही थी गोमांस की तस्करी, बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
आरोपी गिरफ्तार
Indore: एमपी के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर के खजराना इलाके में बजरंग दल ने गोमांस से भरा रिक्शा पकड़ा है. खजराना इलाके राजकुमार ब्रिज पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहले से ही एक्टिव थे उन्हें गोमांस की तस्करी की खबर पहले से ही मिल चुकी थी. जैसे ही राजकुमार ब्रिज से रिक्शा गुजरा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों को रिक्शा समेत दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
कार्यकर्ताओं ने ई रिक्शा में भी जमकर तोड़फोड़ की और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक ई रिक्शा में मांस ले जाते हुए नदीम कुरैशी और रईस अली को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. खजराना इलाके से मांस लेकर आरोपी देवास नाका होते हुए मुंबई बाजार ले जाने वाले थे. लेकिन राजकुमार ब्रिज पर ही दोनों आरोपी पकड़े गए. हालांकि पुलिस ने ई रिक्शा में तोड़फोड़ और दोनों आरोपियों के साथ मारपीट किए जाने से इनकार कर दिया है.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने साथियों के साथ राजकुमार ब्रिज क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे. इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया. ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें गोमांस मिला. इसके बाद दोनों को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल