कौन है चंदू राजा? सागर शराब कांड में पुलिस ने माना सरगना, करणी सेना से है कनेक्शन

Who is Chandrabhan Rajput: चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत का नाम इस कांड के सरगना के तौर पर सामने आया है. वह करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष भी है. ततरवारा गांव के सरपंच चंदू पर आरोप है कि उसके संरक्षण में अवैध रूप से शराब बनाई जाती थी.
sagar liquor tragedy kingpin chandrabhan rajput

सागर जहरीली शराब कांड का सरगना निकला चंद्रभान राजपूत

Who is Chandrabhan Rajput: सागर के जहरीली शराब कांड ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है. इस हादसे ने किसी के सिर से पिता का साया छीन लिया तो किसी से भाई का सहारा. जानलेवा शराब ने अब तक 19 लोगों की जीवनलीला समाप्त कर दी है. इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनमें से दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. अन्य पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

कौन है चंदभान उर्फ चंदू?

चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत का नाम इस कांड के सरगना के तौर पर सामने आया है. वह करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष भी है. ततरवारा गांव के सरपंच चंदू पर आरोप है कि उसके संरक्षण में अवैध रूप से शराब बनाई जाती थी. इस शराब को बनाकर बाइक और फोर-व्हीलर के जरिए शराब की खेप को गांव-गांव तक पहुंचाया जाता था. ये कहा जाता है कि आर्थिक तौर पर मजबूत और राजनीतिक प्रभाव रखने के कारण लोग उसके खिलाफ कुछ भी बोलने से डरते थे. इसके साथ ही पुलिस ने उसके ठिकाने से सागर गोल्ड ग्रेन ब्रांड की 16 पेटी शराब पकड़ी थी. जिसमें करीब 800 क्वार्टर थे.

आरोपी चंदू दावा करता था कि वह कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार का करीबी है. कैबिनेट मंत्री ने इसे नकारा और पुलिस अधीक्षक से बात कर इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

‘मक्के के खेत में छिपाया सामान’

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि नौरोज पंचायत में ततरवारा गांव आता है, जहां अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही थी. 6 सितंबर को जैसे ही पता चला कि शराब के सेवन से कुछ लोगों की मौत हुई है. इन्होंने चालाकी करते हुए सामग्री को इधर-उधर करने का प्रयास किया. उन्होंने कुछ सामान को जला दिया और कुछ को मक्का के खेत के बीच छिपाया था, जिसे जब्त कर लिया गया है. पता लगा है कि शराब बनाने की कुछ सामग्री को नहर में फेंक दिया है, जिसके बारे में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़े: Sagar Sharab Kand: परिवार गया था अंतिम संस्‍कार में महिला ने पी ली जहरीली शराब, श्‍यामबाई की दर्दनाक स्‍टोरी

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी मनीष लोधी का संपर्क रवि लखेरा से रहा है. इसे पहले भी हिरासत में लिया जा चुका है. लखेरा पुराना शराब तस्कर है, जिस पर मध्य प्रदेश में ही 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. अवैध शराब के मामले में इस पर बहेरिया पुलिस थाना में साल 2025 में केस दर्ज किया गया था. अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है.

ज़रूर पढ़ें