POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के संजय बंदी का बेटा गिरफ्तार, कहा- सच जरूरआएगा सामने
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय और उनका बेटा
Bandi Sanjay Kumar POCSO Case: तेलंगाना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ से जुड़े POCSO मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. बेटे की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आए मंत्री ने कहा कि उनके परिवार ने कानून का हमेशा सम्मान किया है. एक दिन सच आखिरकार सामने आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे ने किसी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है, लेकिन जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा.
तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद भागीरथ को पुलिस के सामने पेश किया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने पहले ही भगीरथ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
एक दिन पहले ही कोर्ट ने भगीरथ को साफ तौर पर अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में कई साक्ष्य हैं. यही वजह है कि जमानत नहीं दी जा सकती है.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला तब सामने आया जब एक नाबालिग लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि भागीरथ ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया. शुरुआती शिकायत के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ दीं. दूसरी तरफ भागीरथ की ओर से भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया गया कि उन पर दबाव बनाया गया और पैसे मांगने की कोशिश हुई है. पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है.
पूरे मामले में विपक्ष हमलावर
इस पूरे विवाद के बीच बंडी संजय ने कहा कि “कानून सबके लिए बराबर है. चाहे वह आम नागरिक हो या मंत्री का परिवार हर किसी के लिए कानून समान है और आगे भी रहेगा. विपक्ष इस मामले को लेकर बीजेपी पर हमलावर है, वहीं पार्टी नेता इसे राजनीतिक साजिश बताने की कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पॉक्सो केस में फंसे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को कोर्ट से बड़ा झटका, हाई कोर्ट का गिरफ्तारी पर रोक से इनकार