Congress में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, Bhupesh Baghel को पंजाब से हटाया, पायलट को कमान
congress
Congress: रायपुर: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है. कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के महासचिव प्रभारी पद से हटाकर असम का प्रभारी बनाया दिया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट को हटाकर अब झारखंड के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है.

सुखदेव भगत बने CG के नए प्रभारी
बता दें छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है. छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट को हटाकर अब झारखंड के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है. सुखदेव भगत पहले भी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.
असम के प्रभारी बने भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभार से हटाकर असम का नया प्रभारी महासचिव बनाया गया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भूपेश बघेल अब असम में संगठन की कमान संभालेंगे. उनके पास अब तक पंजाब का प्रभार था. पंजाब में उनकी जगह अब सचिन पायलट को भेजा गया है.
पंजाब के प्रभारी बने पायलट
बताते चलें कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस ने पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी अब सचिन पायलट को दे दी है. पायलट को छत्तीसगढ़ से हटाकर पंजाब की जिम्मेदारी दी है.
ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान