CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, अगले तीन दिन लू का अलर्ट जारी, बिलासपुर सबसे गर्म

Temperature Crosses 43 Degrees: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. गर्मी की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है.
CG-Weather

छत्तीसगढ़ मौसम

Temperature Crosses 43 Degrees: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. गर्मी की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है. रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. ऐसे में दोपहर के समय लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अगले तीन दिन लू का डबल अटैक

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. 22 मई से 24 मई तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. विभाग ने साफ किया है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

बिलासपुर सबसे गर्म, 43 डिग्री के पार पहुंचा आंकड़ा

फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि रायपुर के लालपुर केंद्र में 41.9 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. दुर्ग में 42.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 41.2 डिग्री और अंबिकापुर में 41.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें- कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई छत्तीसगढ़ की फिल्म ‘आरजे बस्तर’, मूवी में दिखा आदिवासी युवती का स्ट्रगल, लोगों ने की सराहना

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन गर्मी का असर लगातार बना रहा.

ज़रूर पढ़ें