Exclusive: जहां मिला था ट्विशा का शव, उस जगह की तस्वीर आई सामने, पति समर्थ को लेकर पुलिस ने दी बड़ी जानकारी
ट्विशा शर्मा का शव मिलने वाली जगह
Twisha Sharma Death Case: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और आए दिन कुछ नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस केस में पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया, जिसके बाद समर्थ ने पूरी रात लॉकअप में गुजारी. पुलिस ने समर्थ सिंह को जबलपुर से हिरासत में लिया था और बाद में भोपाल के कटारा हिल्स थाने में रखा. अब पुलिस समर्थ काे कोर्ट में पेश करके उसके रिमांड की मांग करने की तैयारी में लगी हुई हे. वहीं ट्विशा के ससुराल से उस जगह की तस्वीर भी सामने आई है, जहां ट्विशा का शव मिला था.
शव मिलने वाली जगह की तस्वीर आई सामने
कल ट्विशा शर्मा का मेकअप पार्लर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. इसमें ट्विशा ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मासज और तैयार होती नजर आ रही थी. वीडियो में ट्विशा बहुत ही रिलैक्स दिखाई दे रही थी. पुलिस ने इस फोटोज को भी जब्त कर लिया है. वहीं अब ट्विशा के ससुराल से उस हिस्से की तस्वीर सामने आई हैं, जहां ट्विशा की डेडबाॅडी मिली थी. जानकारी ये भी मिल रही है कि ट्विशा ने 12 मई को सुबह 9.52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था. बताया जा रहा है कि ट्विशा 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है.
जबलपुर से भोपाल लाने पर की पूछताछ
पुलिस जब समर्थ को जबलपुर से भोपाल लेकर आ रही थी तो उसी समय पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. थाने ले जाने तक पुलिस उससे सवाल करती रही. हालांकि पुलिस के सवालों के दौरान वह खुद को निर्दोष बताता रहा और उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया. मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शुरुआती पूछताछ हुई है, बाकी अभी कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड मांगी जाएगी, जिसके बाद पूछताछ शुरु होगी.
पुलिस कर सकती है ये सवाल
सूत्रों की माने तो, पुलिस ने समर्थ सिंह से घटना वाली रात की सभी परिस्थितियों के बारे में साथ ही ट्विशा शर्मा के साथ उसका रिश्ता कैसा रहा, परिवारिक विवाद और मौत से पहले की घटनाओं को लेकर डिटेल में सवाल पूछेगी.मामले में जांच एजेंसियां यह भी जानने की पूरी कोशिश करेंगी कि घटना के समय घर में क्या स्थिति रही और दोनों के बीच आखिरी बातचीत क्या रही.
रात में आई पनीर की थाली!
कटारा हिल्स थाने में समर्थ की बीती रात काफी बेचैनी भरी रही. बातया जा रहा है कि देर रात समर्थ केवल करवटें बदलता रहा और उसके चेहरे पर तनाव साफ नजर आने लगा. सुत्रों के अनुसार देर रात 2:00 बजे समर्थ सिंह को भूख लगी थी. उसने पनीर थाली खाने की मांगी की, जिसके बाद कटारा हिल्स थाने में पनीर की थाली बुलाई गई.
आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
मामले में समर्थ सिंह को लेकर भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि आज कोर्ट में समर्थ सिंह को पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगेंगे. देर रात समर्थ को जबलपुर से लाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ प्रक्रियाओं में अभी समय लगेगा. हम उनसे आगे की पूछताछ करेंगे और उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे. पूछताछ के बाद अगर यह पता चलता है कि किसी ने उन्हें पनाह दी थी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जबलपुर कोर्ट में समर्थ आत्मसमर्पण करने आए थे, लेकिन अदालत ने उन्हें आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया. इसी बीच पुलिस टीम भी वहां मौजूद थी. फिर टीम ने जबलपुर पुलिस टीम की मदद से समर्थ को हिरासत में ले लिया.
ये भी पढे़ं- मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो