Bakrid 2026: रोज 5 किलो दूध-घी का नाश्ता और काजू बादाम का लंच…’स्कॉर्पियो’ की कीमत में बिक गया भैंसा
वायरल भैंसे की तस्वीर
Bakrid 2026: 28 मई को उत्तर प्रदेश में बकरीद मनाई जा रही है. इस वजह से यूपी के पशु बाजारों में काफी हलचल देखने को मिल रही है. त्योहार को देखते हुए यूपी के हापुड़ का पशु बाजार भी गुलजार है. इस बाजार में दूर-दूर से लोग अपने पशुओं को खरीदने और बेचने आते हैं. इसी बीच इस बाजार में बिकने आए एक भैसे ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. लोग इसकी खुराक और कीमत सुनकर हैरान है.
कीमत करीब 31 लाख रुपये
हापुड़ के इस पशु बाजार में आए भैंसे की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है. पशु व्यापारी के अनुसार इस भैंसे की बोली 21 लाख रुपये तक लग चुकी है. लेकिन व्यापारी को इसकी और ज्यादा कीमत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अपनी खास देखभाल और खान-पान की वजह से यह भैंसा पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. भैंसा दिखने में बेहद तगड़ा है. भैंस का शरीर देखकर लोग कयास लगा रहे है कि इसके खान-पान और देख-रेख में काफी पैसा खर्च किया था.
शाही तरीके से होती है देखभाल
व्यापारी के अनुसार इस भैंसे की देखभाल एकदम शाही तरीके से की जाती है. समय से खाना, समय से सोना, यहां तक नहाना-धोना भी एक दम टाइम किया जाता है. इसके खानपान में विशेष पौष्टिक आहार शामिल किया जाता है. नियमित रूप से दूध-घी, सूखे मेवे और भी कई तरह के फल और सब्जियां इसकी डाइट में शामिल किया जाता है. इसके अलावा, इसकी फिटनेस और चमक बनाए रखने के लिए रोजाना करीब 2 घंटे तक मसाज भी की जाती है.
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इस भैसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बाजार पहुंचने वाला हर खरीददार और व्यापारी इसकी तस्वीरें खीचकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर कर रहे हैं. बता दें कि हर साल बाजार में कई ऐसे पशु सामने आते हैं जो अपनी डाइट, कीमत और अनोखी नस्ल की वजह से काफी सुर्खियों में आ जाते हैं.