NEET-UG लीक मामले में नए खुलासे! महाराष्ट्र से दो और आरोपी दबोचे गए, अब तक 13 गिरफ्तार

NEET-UG Case: 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने जांच तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक डॉक्टर और एक फिजिक्स प्रोफेसर शामिल हैं, अब तक कुल 13 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
CG News

CBI(File Image)

NEET-UG : देश में इस समय NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर लगातार गिरफ्तारियां हो रही है. जांच एजेंसी ने देश के कई शहरों से इस पूरे मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कई टीचर भी शामिल हैं. इसी मामले में अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें महाराष्ट्र के लातूर का एक डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग सेंटर का फिजिक्स टीचर शामिल हैं. दोनों पर आरोप है कि उन्हें परीक्षा से पहले छात्रों तक सवाल पहुंचाने और पूरे नेटवर्क को चलाने में अहम भूमिका निभाई.

जांच एजेंसी के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. CBI को शक है कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें शिक्षा जगत से जुड़े कुछ लोग भी शामिल थे. जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि लातूर के डॉक्टर ने कुछ छात्रों को केमिस्ट्री के सवाल उपलब्ध कराने में मदद की, जबकि पुणे के शिक्षक पर फिजिक्स पेपर से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप है. इससे पहले भी CBI ने NTA पैनल से जुड़े एक रिटायर्ड प्रोफेसर और कुछ अन्य शिक्षकों को गिरफ्तार किया था.

कैसे सामने आया पूरा मामला?  

यह पूरा मामला तब सामने आया जब NEET परीक्षा के बाद कुछ छात्रों के पास मिले तथाकथित गेस पेपर के सवाल असली परीक्षा से काफी मिलते-जुलते पाए गए. इसके बाद राजस्थान समेत कई राज्यों में जांच शुरू हुई और मामला CBI तक पहुंचा. अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर सबसे पहले कहां से लीक हुआ और इसमें कितने लोग शामिल थे.

जांच में अब तक क्‍या पता चला

सीबीआई ने अब तक जांच के दौरान 23 पन्नों में लिखे फिजिक्स के सवाल, नीट के मूल प्रश्नपत्र, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक प्रमाणपत्र और नकदी बरामद की है. मनीषा हवलदार ने पूछताछ में माना कि अप्रैल में उन्होंने याददाश्त के आधार पर फिजिक्स के सवाल दोबारा तैयार किए थे. इसके साथ ही एक छात्र के साथ साझा किया था. इससे पहले सीबीआई ने पी वी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था, जो नीट-यूजी प्रश्न पत्र तैयार करने वाली एनटीए की टीम से जुड़े थे. मामले में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें:छात्र की शिकायत के बाद झुका CBSE, लोगों ने वेदांत को ‘पाकिस्तानी’ तक बताया, अब घर जाकर देकर आए सही आंसर शीट

ज़रूर पढ़ें