गर्मी में AC जैसी ठंडक देगी सत्तू की लस्सी, लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाएगी, जानें आसान रेसिपी

Sattu Sharbat Recipe: ऐसी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हमारे पुराने देसी नुस्खे आज भी बहुत असरदार माने जाते हैं. उन्हीं में से एक है भुने जौ और भुने चने से बना सत्तू का शरबत. यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, पेट को शांत रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ तुरंत ऊर्जा भी देता है.
sattu sharbat recipe

सत्तू का शरबत

Sattu Sharbat Recipe: मई की तेज धूप, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और गर्म हवाओं ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत का हाल बेहाल कर दिया है. इस खतरनाक गर्मी में शरीर की सारी ताकत खत्म होने लगती है. ऐसे समय में बाजार में मिलने वाले महंगे और ज्यादा चीनी व केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक्स फायदा देने की बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ऐसी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हमारे पुराने देसी नुस्खे आज भी बहुत असरदार माने जाते हैं. उन्हीं में से एक है भुने जौ और भुने चने से बना सत्तू का शरबत. यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, पेट को शांत रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ तुरंत ऊर्जा भी देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

जरूरी सामग्री

  • भुने जौ और भुने चने का सत्तू – 4 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी – 2 गिलास
  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  • साधारण नमक – स्वाद के अनुसार
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा प्याज – 1 चम्मच
  • हरा धनिया और पुदीना – 1 चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च – थोड़ी सी
  • बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बनाएं शाही गुलाबी लस्सी, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, जानिए बनाने का आसान तरीका

घर पर कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन या जग में सत्तू डालें. उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें ताकि उसमें गांठें न बनें.
  • अब इसमें बचा हुआ पानी डालें और फिर काला नमक, साधारण नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिया डाल दें.
  • अंतिम में गिलास में बर्फ डालकर इस ठंडे और स्वादिष्ट शरबत को सर्व करें. यह ड्रिंक गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के साथ तुरंत ताजगी देने का काम करता है.

ज़रूर पढ़ें