IPL 2026: फाइनल में पहुंची RCB, तो इमोशनल हुए विराट कोहली, स्टैंड्स में जाकर पत्नी अनुष्का शर्मा को लगाया गले, VIDEO
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
Virat Kohli: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन कर गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. इस जीत के बाद विराट कोहली स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर दोनों का यह रोमांटिक मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है.
जीत के बाद विराट ने अनुष्का को किया हग
दरअसल सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ आरसीबी की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली सीधा अपनी पत्नी के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. दोनों एक साथ आरसीबी की जीत का जश्न मनाते दिखे. कपल के इस वायरल मोमेंट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.
THE WAY VIRAT KOHLI CAME & HUGGED ANUSHKA SHARMA AFTER QUALIFY FOR FINAL. ❤️🥹
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 27, 2026
– Cutest Moment of Virushka! pic.twitter.com/t4bJNedpmr
यह भी पढ़ें: GT vs RCB Qualifier 1: ऐन वक्त पर किस्मत ने दिया साई सुदर्शन को धोखा! चौका जड़ने के बाद हुए हिट विकेट
प्रार्थना करती दिखी अनुष्का
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अनुष्का लगातार आरसीबी और विराट कोहली का सपोर्ट करती दिखी. मैच के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आई. इस दौरान विराट के आउट होने पर वह इमोशनल भी नजर आई.
विराट का सपोर्ट सिस्टम अनुष्का
बता दें, अनुष्का शर्मा हमेशा से ही पति विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्ट सीस्टम रही हैं. वह सालों से आरसीबी का समर्थन कर रही हैं और स्टैंड्स से किंग कोहली और उनकी टीम का हौसला बढ़ाती नजर आती रही हैं.