GT vs RCB Qualifier 1: ऐन वक्त पर किस्मत ने दिया साई सुदर्शन को धोखा! चौका जड़ने के बाद हुए हिट विकेट
साई सुदर्शन
Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है. इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. वहीं, टीम के स्टार ओपनर साई सुदर्शन के साथ ऐसा अजीब हादसा हुआ, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
अजीब तरीके से आउट हुए साई सुदर्शन
धर्मशाला में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के साथ बेहद अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. गुजरात की पारी के दौरान तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वह अजीब तरीके से आउट हो गए. दरअसल जैकब डफी की गेंद पर साई सुदर्शन ने शॉट खेला और गेंद चार रनों के लिए बॉउंड्री के ओर गई. लेकिन इस दौरान उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला और शॉट खेलते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूट गया और सीधे विकेट पर जा लगा और वह हिट विकेट हो गए. सुदर्शन जिस तरह से आउट हुए उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा था. बता दें, सुदर्शन आईपीएल में दूसरी बार हिट विकेट हुए हैं. इससे पहले वह 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हिट विकेट हुए थे.
HOW UNFORTUNATE! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Probably the only way to end Sai Sudharsan's streak of five 50-plus scores 🫣
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/DbpVS0JUKw
IPL 2026 में साई सूदर्शन का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन अब तक खेले गए 15 मैचों में उन्होंने 157.87 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 652 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं.
साई सुदर्शन IPL करियर
24 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक कुल 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2445 रन बनाए हैं. इस दौरान सुदर्शन के बल्ले से 3 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं.