15 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी! भिंड से ग्वालियर लाकर गैंगरेप के बाद कर दी हत्या, फिर शव को जलाया
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा के साथ प्रेमी और उसके दो साथियों ने मिलकर गैंगरेप किया. आरोपी यहीं नहीं रूके दरिंदगी की सीमा को लांघते हुए छात्रा की हत्या कर दी, इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर उसके शव को आग लगा दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला?
आरोपियों ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया. छात्रा भिंड जिले के मौ की निवासी थी. दरअसल, प्रेमी और आरोपी राम गुर्जर छात्रा को भिंड से 61 किमी दूर ग्वालियर की 500 फीट ऊंची गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ले गया. उसके साथ दो अन्य साथी अरुण कुशवाहा और गौरव कुशवाहा थे. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने मिलकर पहले तीनों आरोपियों ने शराब पी. इसके बाद नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया.
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी रामू ने छात्रा को 50 हजार रुपये में अपने दोस्त अरुण को बेचने की कोशिश की. इस बात का छात्रा ने विरोध किया. इस बात से गुस्साए आरोपियों ने उसे पीटा. इसके बाद एक और आरोपी ने रेप किया. जब छात्रा चीखने-चिल्लाने और रोने लगी तो रात करीब 11.30 बजे आरोपियों ने दुपट्टा से गला घोंट दिया. इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले.
ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी! 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ रेनफॉल का अलर्ट
शव पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मौ थाना पुलिस को बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत मिली. पुलिस संदेह के आधार पर रामू को पकड़ा और पूछताछ की. आरोपी ने सारी बात कबूल ली. उसने वारदात के बारे में सारी बातें बताईं. राजू ने बताया कि सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाई. पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी रामू और छात्रा पिछले एक साल से संपर्क में थे.