‘या तो लड़ेंगे या मरेंगे, जब तक जिंदा…,’ सुवेंदु सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी

Bengal News: ममता बनर्जी ने कहा कि मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी. जब तक जिंदा हूं, एक बहादुर की तरह लड़ूंगी. इस दौरान ममता ने सुवेंदु सरकार पर जमकर हमला बोला.
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि या तो लड़ेंगे या मरेंगे. उन्होंने कहा कि मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं. यह ममता बनर्जी की विधानसभा चुनाव के बाद पहली सार्वजनिक सभा है. जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है.

ममता बनर्जी ने अपने भतीजे और टीएमसी के महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमलों को याद करते हुए कहा कि अगर उस दिन अगर पत्थर अभिषेक के सिर पर लगा होता तो उसकी जान चली गई होती. धरना दे रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष कई बार मुझे फोन करके मदद मांगते थे. मैंने उनकी मदद भी की, लेकिन कभी मीडिया को नहीं बताया. मैंने उनका बुरे दिनों पर साथ दिया. भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ मेरे व्यक्तिगत अच्छे संबंध हैं.

भाजपा के पुराने नेताओं पर नहीं बचा पावर

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी. जब तक जिंदा हूं, एक बहादुर की तरह लड़ूंगी. इस दौरान उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पुराने लोगों के पास अब पावर नहीं बचा है. पावर दूसरी पार्टी से आए हुए लोगों के पास है. बता दें, टीएमसी के कई विधायक बैठक से गायब मिल रहे हैं. गायब विधायकों को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि जो हमसे गद्दारी कर रहे हैं. उनसे सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि ईश्वर अल्ला तेरे नाम सबको सम्मति दे भगवान.

ये भी पढ़ेंः कोलकाता में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सबसे ऊंची मूर्ति, 20 जून को ‘बंगाल स्थापना दिवस’ मनाएगी BJP

विरोध प्रदर्शन जारी रखने की कही बात

ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि मैं विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगी. ममता बनर्जी के साथ धरने में कई विधायक (चंद्रिमा भट्टाचार्य, सोभनदेव चट्टोपाध्याय, नान्या बंदोपाध्याय, मदन मित्रा, असीम पात्रा, अशोक देब) शामिल रहे. वहीं सांसद कल्याण बनर्जी और डोला सेन भी धरने में ममता बनर्जी के साथ रहे.

ज़रूर पढ़ें