IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, जानें टॉप पर कौन

Player Of The Match: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी . इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं.
IPL

आईपीएल

Player Of The Match: इंडियन प्रीमियर लीग में रन बनाना और विकेट लेना जितना अहम है, उतना ही महत्वपूर्ण है टीम को जीत दिलाना. पिछले 19 सालों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीमों को यादगार जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. लेकिन क्या आप जानते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में…

IPL में सबसे ज्यादा बार ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी

1. विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का है. जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें, विराट ने आईपीएल में कुल 22 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं.

2. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियस के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने आईपीएल में कुल 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है.

यह भी पढ़ें: SRH ने जिस प्लेयर पर लुटाए थे करोड़ों, अब वही कर रहा बैंक में नौकरी, जानें कौन है ये खिलाड़ी

3. महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है. उन्होंने कुल 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है.

4. रवींद्र जडेजा

सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने की लिस्ट में भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चौथे पायदान पर हैं. जडेजा ने आईपीएल में कुल 17 प्लेयर ऑफ द मैच जीते हैं.

5. केएल राहुल

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांचवें पायदान पर हैं. राहुल ने भी कुल 17 POTM अवॉर्ड जीते हैं.

ज़रूर पढ़ें