सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 कप्तानी! अब 51 T20I मैच खेल चुका खिलाड़ी संभाल सकता है टीम इंडिया की कमान

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है, शायद वह अब टीम का हिस्सा भी नहीं रहेंगे. चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट द्वारा भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए नए कप्तान की तलाश की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए कप्तान की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है.

टी20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. अय्यर भारत की वनडे टीम में मिडिल-ऑर्डर में खास जगह बना चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने शानदार कप्तानी कर सभी को प्रभावित किया है. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा अपनी कप्तानी में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जितवाया था. ऐसे में टी20 में उनकी कप्तानी की दावेदारी और मजबूत हो गई है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह प्लेइंग XI में किसे मिलेगा मौका? जानें

रेस में इन खिलाड़ियों का नाम भी शामिल

भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टी20 कप्तानी के रेस में बने हुए हैं. सूर्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद, अब उनके उत्तराधिकारी के रूप में तीन प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ईशान किशन के नाम चयनकर्ताओं की शॉर्टलिस्ट में शामिल हैं. क्रिकबज के मुताबिक चयनकर्ताओं की बैठक 6 जून शनिवार को मुंबई में होगी, जहां नेतृत्व परिवर्तन को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल सकती है.

तीनों खिलाड़ियों का T20I करियर

31 वर्षीय श्रेयस अय्यर के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो इस फॉर्मैट में उन्होंने अब तक कुल 51 मैच खेले हैं. जिसकी 47 पारियों में उन्होंने 1104 रन बनाए हैं. वहीं तिलक वर्मा की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने अब तक कुल 49 टी20I मैच खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 1390 रन बनाए हैं. इसके अलावा ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले गए 45 टी20I मैचों में 1328 रन बनाए हैं.

ज़रूर पढ़ें