IND vs AFG: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह प्लेइंग XI में किसे मिलेगा मौका? जानें
टीम इंडिया
Team India Possible Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विराट की जगह प्लेइंग 11 में कौन खेलेगा? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
कौन लेगा प्लेइंग 11 में विराट कोहली की जगह?
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली के बाहर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की प्लेइंग 11 में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए ईशान को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि प्लेइंग 11 में उनकी जगह नहीं दिख रही थी. लेकिन अब कोहली के बाहर होने के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series Update: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की प्लेइंग 11 में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर तीन पर कोहली की जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं. इसके आलवा गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण और गुजरनूर बरार.