Shahdol News: SECL रिटायर्ड कर्मचारियों की जमा पूंजी पर लाखों की ठगी, GNS फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर समेत 5 पर FIR दर्ज

Shahdol News: पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे लालच देने वाले ठगों से सावधान रहें और बिना जांच-पड़ताल किसी भी कंपनी में निवेश न करें. एसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस कंपनी द्वारा धोखाधड़ी हुई हो तो वह तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराए.
SP Ramji Srivastava

एसपी रामजी श्रीवास्तव

इनपुट-कैलाश लालवानी

GNS Finance Company and Director FIR: शहडोल जिले में निवेश के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारियों और आम लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले कथित फाइनेंस गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. GNS फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी पर लोगों को मोटा मुनाफा और रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है. मामले में बुढ़ार थाना पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे लालच देने वाले ठगों से सावधान रहें और बिना जांच-पड़ताल किसी भी कंपनी में निवेश न करें. एसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस कंपनी द्वारा धोखाधड़ी हुई हो तो वह तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराए.

मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी

जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनपुरी रोड स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स में संचालित GNS फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी लोगों को मुंबई की बड़ी निवेश कंपनी में पैसा लगाने का भरोसा देती थी, जिस पर सराईकापा निवासी संतोष वर्मा ,मोहन वर्मा समेत कई लोगों ने GNS कंपनी के एजेंटों के बहकावे में आकर अपने जीवन भर के खून पसीने की कमाई लाखो कंपनी में निवेश कर दिया था.

निवेशकों से कहा गया कि उनकी रकम ट्रेडिंग में लगाई जाएगी और मोटा रिटर्न मिलेगा. इसी लालच में कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी कंपनी में निवेश कर दी.

ये भी पढ़ें-उज्जैन में पत्नी ही निकली हत्यारन, सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से हमला कर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

एसपी ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी सामने आने पर सुखनंदन यादव, सरोज यादव, मुकेश यादव, विजय पाल और मोहम्मद अमीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि बिना जांच-पड़ताल किसी भी कंपनी में निवेश न करें और यदि किसी के साथ धोखाधड़ी हुई हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

ज़रूर पढ़ें