पाकिस्तानी क्रिकेटर का संन्यास से यू-टर्न, 39 साल की उम्र में मैदान पर वापसी का किया ऐलान

Nida Dar: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने 39 साल की उम्र में रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का फैसला किया है. उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया है.
Nida Dar

निदा डार

Nida Dar: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने 39 साल की उम्र में रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का फैसला किया है. निदा ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया है. मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अप्रैल, 2025 में सेहत पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक की घोषणा की थी. लेकिन अब उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है.

निदा डार का संन्यास से यू-टर्न

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान निदा डार ने गुरुवार 18 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वापसी का ऐलान किया. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,”खुद पर ध्यान देने और अपनी ताकत वापस पाने के लिए समय निकालने के बाद, मुझे यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आ गई हूं. एक बार फिर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हूं.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं अक्षरा गुप्ता? 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 126 गेंदों में ठोके 306 रन, जड़े 55 चौके और 8 छक्के

पाकिस्तान के लिए खेला T20 WC 2024

बता दें, निदा डार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच खेला था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. साल 2023 में निदा को बिस्माह मारुफ की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था. हालांकि 2024 में उन्हें कप्तानी से हटा कर फातिमा सना को टीम की कमान सौंपी गई थी.

निदा डार क्रिकेट करियर

39 वर्षीय निदा डार पाकिस्तान की दिग्गज खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. पाक टीम के लिए उन्होंने अब तक खेले 112 वनडे मैचों में 108 विकेट चटकाए और 1690 रन बनाए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 160 मैचों में 144 विकेट लिए और 2091 रन बनाए. साल 2025 में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक की घोषणा की थी. अब उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें