कौन हैं अक्षरा गुप्ता? 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 126 गेंदों में ठोके 306 रन, जड़े 55 चौके और 8 छक्के

Akshara Gupta: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ दिया है.
Akshara Gupta

अक्षरा गुप्ता

Akshara Gupta: बिहार क्रिकेट से एक बार फिर नया सितारा उभरकर सामने आया है. हाल ही में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बाद अब युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तिहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. 15 वर्षीय अक्षरा ने हाल ही में एक मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों में 306 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली.

अक्षरा गुप्ता का तूफानी प्रदर्शन

दरअसल, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बीते दिन गुरुवार 18 जून को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में अक्षरा ने 126 गेंदों में 306 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी में 55 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, भारत के लिए एक भी मैच न खेलने वाली प्रेमा रावत को मिला डेब्यू का मौका

16 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

इस मैच में अक्षरा ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और महज 34 गेंदों में उन्होंने शानदार शतक जड़ा. इसके बाद भी अक्षरा ने अपना तूफान जारी रखा और 126 गेंदों में 306 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली. उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने भी उनकी तारीफ की है.

कौन हैं अक्षरा गुप्ता?

15 वर्षीय उभरती महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता का जन्म बिहार के रक्सौल में हुआ था. वह पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो साल के अंदर लगातार 4 अलग-अलग वर्ग (U-15, U-19, U-23 और U-24) के बीसीसीआई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. एटीवी भरत रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा के पिता राज किशोर शाह कि चिकन शॉप है और उनकी मां रीना देवी गृहिणी हैं.

ज़रूर पढ़ें