MP News: 15 साल पहले मर चुके टीचर की कर दी पदस्थापना! शिक्षा विभाग का ये कारनामा जानकर चौंक जाएंगे आप
सांकेतिक तस्वीर
MP Education Department: एमपी शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हए एंट्री कई सवाल खड़े कर दिए है. मामला कटनी जिले के ढ़ीमरखेड़ा विकासखंड के संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान का है. यहां पर प्राथमिक शाला मंगेली में करीब 15 साल पहले दिवंगत हो चुके एक शिक्षक का नाम पदस्थापना सूची में दर्ज कर दिया गया है. इस गड़बड़ी को चलते मौजूदा समय में कार्यरत शिक्षक को अतिशेष की सूची में शामिल कर दिया गया.
2011 में हुई थी प्राथमिक शाला की स्थापना
जानकारी के अनुसार मंगेली प्राथमिक शाला की स्थापना 2011 में हुई थी. मौजूदा समय में विद्यालय में करीब 28 विद्यार्थी पढ़ रहे रहे हैं और दो शिक्षक स्वीकृत है. बीते साल दिसंबर 2025 में शाला में पदस्थ शिक्षक बाला प्रसाद पटेल के चिकित्सा अवकाश पर जाने के बाद विद्यालय एक शिक्षकीय हो गया था, इसके चलते शॉर्ट टर्म अतिथि शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया था.
विद्यालय प्रभारी ने दर्ज कराई आपत्ति
इसी बीच अप्रैल 2026 में शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर विद्यालय में करीब 15 साल पहले दिवंगत हो चुके शिक्षक महिपाल सिंह ठाकुर का नाम पदस्थ शिक्षक के रूप में दिखाई देने लगा है. जैसे ही इसकी जानकारी लगी विद्यालय प्रभारी ने तुरंत पोर्टल पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई है. वहीं इस मामले में ये भी आरोप लगाए गए है कि, जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया है.
पोर्टल पर मृत शिक्षक का नाम दर्ज
पोर्टल में मृत शिक्षक का नाम दर्ज होने के कारण मौजूदा समय में पदस्थ शिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी का नाम अतिशेष शिक्षकों की सूची में शामिल हो गया है. इससे उनकी पदस्थापना पर भी संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में पीड़ित शिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की गई है कि, मृत शिक्षक का नाम तत्काल पोर्टल से हटाने का काम किया जाए, साथ ही उनका नाम अतिशेष सूची से विलोपित किया जाए.
ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! भोपाल-इंदौर समेत 30 से ज्यादा शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी