बारिश के मौसम में भूलकर भी दोबारा गर्म करके न खाएं ये 5 चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत
बारिश के मौसम में इन फूड्स को दोबारा गर्म न करें
Avoid Reheating Food: बारिश का मौसम आते ही ठंडा और सुहाना माहौल बन जाता है, ऐसे में लोग गर्मागर्म खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन मॉनसून में बढ़ी हुई नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे कुछ खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि कुछ चीजों को ताजा ही खाएं और उन्हें फ्रिज में रखकर बाद में दोबारा गर्म करने से बचें. इस आर्टिकल में जानिए ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें बारिश के मौसम में रीहीट करके नहीं खाना चाहिए.
चावल को दोबारा गर्म करने से बचें
बारिश के मौसम में बचे हुए चावल को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता. लंबे समय तक बाहर रखे चावल में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो दोबारा गर्म करने के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होते. इससे फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां ताजा ही खाएं
पालक, मेथी और दूसरी हरी सब्जियों को दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए. बार-बार गर्म करने से इनमें मौजूद कुछ तत्व शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकते हैं, जिससे पेट की परेशानी, उल्टी या दस्त जैसी दिक्कत हो सकती है.
अंडे को रीहीट न करें
उबले अंडे या ऑमलेट को दोबारा गर्म करना सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से इसकी पौष्टिकता खराब हो सकती है और कुछ लोगों को इसे पचाने में परेशानी हो सकती है. बारिश के मौसम में अंडे को हमेशा ताजा बनाकर खाना बेहतर होता है.
मशरूम हमेशा ताजा खाएं
मशरूम जल्दी खराब होने वाली चीजों में शामिल है. बारिश में इसे लंबे समय तक रखने या दोबारा गर्म करने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें-बारिश में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
आलू को बार-बार गर्म न करें
उबले या पके हुए आलू को लंबे समय तक बाहर रखने के बाद दोबारा गर्म करके खाने से बचें. बारिश के मौसम में इसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जो पेट के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए आलू की बनी डिश ताजा खाना ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन है.