MP Monsoon: एमपी में मानसून एक्टिव! 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

MP Monsoon: पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के सभी 10 संभागों में बारिश दर्ज की गई. एमपी की सबसे ज्यादा बारिश मंदसौर में 76 मिमी रिकॉर्ड की गई. सुवासरा में 66 मिमी, राघौगढ़ में 64 मिमी, पांढुर्णा में 56 मिमी और मोहगांव में 55.3 मिमी बारिश हुई.
mp monsoon rainfall alert in more than 40 district including Bhopal

बारिश (स्त्रोत -ANI)

MP Monsoon: मध्य प्रदेश के जिन जिलों में मानसून पहुंचा चुका है, वहां जमकर बारिश हो रही है. छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट और सिवनी में मौसम विभाग ने मंगलवार (30 जून) को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक मानसून आज फिर से सक्रिय हो सकता है. आगे बढ़ने की रफ्तार में तेजी आएगी. अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के बाकी हिस्सों को मानसून की बारिश मिल सकेगी.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के सभी 10 संभागों में बारिश दर्ज की गई.
  • एमपी की सबसे ज्यादा बारिश मंदसौर में 76 मिमी रिकॉर्ड की गई.
  • सुवासरा में 66 मिमी, राघौगढ़ में 64 मिमी, पांढुर्णा में 56 मिमी और मोहगांव में 55.3 मिमी बारिश हुई.
  • भोपाल, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 2.5 से 3 डिग्री कम मापा गया.

पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा

  • नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में मध्य प्रदेश का सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  • धार में 20.7 डिग्री, खंडवा में 21 डिग्री, खरगोन में 21.4 डिग्री और बैतूल में 22.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.
  • एमपी का सर्वाधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: रिश्वतखोर अधिकारियों पर EOW की कार्रवाई, 10 लाख के भुगतान के बदले मांगी थी घूस; जबलपुर में शक्ति भवन में रंगेहाथ पकड़े गए

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

  • मौसम विभाग ने डिंडोरी और मंडला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • बैतूल, धार और सिवनी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, हरदा, बुरहानपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • वहीं, दमोह में मौसम बदला रहेगा. मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है.
  • IMD के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें