‘पानी रोका तो हाथों को काट देंगे…’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी, फिर दी गीदड़भभकी
शहबाज सरकार में जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक
Indus Waters Treaty: पाकिस्तान हमेशा से भारत को गीगड़भभकी देता रहा है. एक बार फिर भारत को धमकी दी है. यह धमकी शहबाज सरकार में जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने दी है. उन्होंने कहा, इस्लामाबाद उन ‘हाथों को काट देगा’ जो सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से पर दावा करने की कोशिश करेंगे. भारत से जब पाकिस्तान को सिंधु जल संधि पर करारा झटका मिला, तो उसकी हेकड़ी निकल गई और गीदड़भभकी देने लगा.
दरअसल, यह कोई पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. भारत-पाकिस्तान का विवाद भी सिंधु जल समझौता को लेकर काफी समय से चल रहा है. मंत्री मलिक ने उस दौरान भारत को गीदड़भभकी दी है, जब सिंधु जल समझौता को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद गहरा गया है. पिछले साल 2025 में भी समझौते पर बातचीत होनी थी, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने संधि को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया था.
क्या बोले मंत्री मुसादिक मलिक?
शहबाज सरकार में जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने प्रेसवार्ता आयोजित कर भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा, ‘हम ऐलान कर चुके हैं कि जो हमारे पानी पर हाथ डालेगा, वो हाथ ही काट देंगे. सिर्फ ऐलान नहीं कर चुके, पिछले डेढ़-दो साल में दो मर्तबा दिखा चुके. लेकिन सवाल इंसाफ का है. हम तो अपने आप को बचा लेंगे. हमने तो दो बार दिखाया कि अगर हवा के ऊपर भी हाथ डालोगे तो तुम्हारा हाथ पकड़ लेंगे.’
ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे भारत का दौरा, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा ऐलान, ट्रेड डील पर होगी बात
बता दें, भारत ने पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत मिलने वाले सपोर्ट सिस्टम को ही खत्म कर दिया था. जिसके बाद से लगातार पाकिस्तान भारत को गीदड़भभकियां दे रहा है और भड़काऊ बयान देकर अपने आप को पीड़ित दिखा रहा है.