6 घंटे में ताबड़तोड़ 2 हाफ एनकाउंटर, बदमाशों पर काल बनकर टूटी कानपुर पुलिस
एक ही रात में कानपुर पुलिस ने किए दो एनकाउंटर
Six Hours Two Encounters: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने अपराधियों में भय पैदा कर दिया है. शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. अभियान के तहत पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही दो मुठभेड़ की कार्रवाई की. इन आरोपियों पर लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. वहीं एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.
बता दें, पुलिस ने जिन दो मामलों में एनकाउंटर की कार्रवाई है. उसमें से एक मामला 21 जून का है. जहां 21 जून की शाम एक महिला, जो अपने घर जा रही थी. उसका बदमाशों ने पीछा करते हुए मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली थी. इतना ही महिला को धमकाते हुए उसके घर से भी लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए थे. जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने तुरंत एक टीम नियुक्त कर घेराबंदी करा ली. जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो अपराधियों के पैर में लगी.
हत्या के आरोपी के पैर में मारी गोली
जबकि दूसरी घटना 28 जून की रात की है. जहां अरविंद पासवान नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान जब पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरि सिंह उर्फ शुभम के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ एक और बदमाश गिरफ्तार हुआ है. जिसकी पहचान अनुराग खुराना उर्फ शैबी के रूप में हुई है. वहीं तीसरा आरोपी ऋषभ उर्फ मांगू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आरोपियों को 14 दिनों की जेल, SIT कर रही जांच
पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा. फिलहाल, पुलिस की एक ही दिन में दो कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.