‘विधायक जी हमारा भी मकान बनवा दो…’, 5 साल के बच्चे ने MLA से लगाई गुहार, Video
'विधायक जी हमारा भी मकान बनवा दो...', 5 साल के बच्चे ने MLA से लगाई गुहार
MLA Manoj Prajapati Viral Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का एक 5 साल का मासूम अपने घर की बदहाली हालत को लेकर क्षेत्रीय विधायक से मदद की गुहार लगाई है. वह विधायक से अपना घर बनवाने की अपील करते दिखाई दे रहा है. विधायक मनोज प्रजापति से कहा, ‘प्लीज प्लीज भैया जी, देखो कैसी छीछालेदर पड़ी है. साहब हमारा भी मकान बनवा दो. सबको मकान दिए हमें भी दिलवा दो, हमारे पे दया कर दो.’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
दरअसल, यह मामला मुरादाबाद जिले के मौदहा तहसील के अरतरा गांव का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में 5 साल का एक मासूम अपने घर की हालत को दिखा रहा है. बच्चे का नाम कपिस कुमार है, जो अपने घर की हालत को दिखाते हुए विधायक मनोज प्रजापति से पक्के घर की मांग कर रहा है.
"विधायक जी… हमाओ कच्चा मकान भी बनवा दो…"
— Vikku Sachan (@vikkusachan) July 1, 2026
हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव से एक छोटा मासूम बच्चा अपने कच्चे छप्पर वाले घर की बदहाल हालत दिखाते हुए सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति से मकान बनवाने की अपील करता नजर आ रहा है,
वीडियो में बच्चा कहता है, "विधायक मनोज… pic.twitter.com/jnoljCzXj8
कपिश वीडियो में जिस घर को अपना बता रहा है. असल में वह घर है ही नहीं, बल्कि वह एक झोपड़ी है, जिसकी हालत बहुत खराब है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एक्शन में आया और तुरंत ही मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दिए. जांच में पाया कि कपिश के परिवार के नाम पर घर पहले से स्वीकृत है, लेकिन अभी तक मिला ही नहीं.
ये भी पढ़ेंः पति के सामने 25 सेकंड में 16 बार चप्पलों से पीटा, बीच सड़क पर देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जल्द घर मिलने की उम्मीद
फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही कपिश को नया घर मिल सकता है. मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द घर दिलाने की बात कही है. बता दें, यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, जिसके परिवार के नाम पर घर तो एलॉट है, लेकिन मिल नहीं पा रहा है.