MP News: रतलाम से महू जा रही डेमू ट्रेन का इंजन फेल, 2 घंटे गौतमपुरा में फंसे रहे यात्री, इंदौर से आया इलेक्ट्रिक इंजन

MP News: मध्‍य प्रदेश के रतलाम से महू के लिए गुरुवार सुबह निकली डेमू ट्रेन एक बार फिर तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्‍ते में खड़ी हो गई.
DEMU train engine fails

डेमू ट्रेन का इंजन फेल

MP News: मध्‍य प्रदेश के रतलाम से महू के लिए गुरुवार सुबह निकली डेमू ट्रेन एक बार फिर तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्‍ते में खड़ी हो गई. इस खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना पड़ा. इंजन में आई खराबी की वजह से ट्रेन गौतमपुरा स्‍टेशन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही. इसके बाद इंदौर से इलेक्ट्रिक इंजन मंगाकर ट्रेन को महू के लिए रवाना किया.

ट्रेन में झटके लगते ही यात्रियों को हो गया था अंदेशा

यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन सुबह करीब 10 बजे रतलाम से निकली थी. एक यात्री ने बताया कि शुरुआत में ही इंजन सामान्‍य ढंग से काम नहीं कर रहा था. वहीं बड़नगर स्‍टेशन पर भी ट्रेन झटके लेते हुए आगे बढ़ रही थी. इससे पहले ही अंदेशा हो गया था कि ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी चल रही है.

2 घंटे के इंतजार के बाद इंदौर से आया इलेक्ट्रिक इंजन

डेमू ट्रेन सुबह करीब 11:30 बजे गौतमपुरा स्‍टेशन पर पहुंचते ही पूरी तरह से रूक गई. लगभग 2 घंटे के लंबे इंजतार के बाद इंदौर से इलेक्ट्रिक इंजन लाया गया और डेमू के रैक से जोड़ गया. ट्रेन दोपहर 1:35 पर महू के लिए रवाना हुई. वहीं ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी के साथ दोपहर 3 बजे इंदौर पहुंची.

पहले भी आई है तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार, रतलाम मंडल में डेमू रैक काफी समय से सेवा में हैं. नए रैक फिलहाल उपलब्ध नहीं होने के कारण पुराने रैक का ही रेल मंडल ध्‍यान रखता और समय-समय पर उनका रखरखाव के साथ आवश्‍यक मरम्मत की जाती है. डेमू ट्रेनों में तकनीकी खराबी की यह घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढे़ं- हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! इंदौर से 15 जुलाई से शुरू होगी अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें शेड्यूल और किराया

ज़रूर पढ़ें