Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त आई या नहीं? इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Check Payment Status Online: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही 68 लाख 54 हजार महिलाओं को अब 29वीं किस्त का इंतजार है, वहीं 29वीं किस्त जुलाई में कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें? आइए इस खबर में जानते हैं.
CG News

महतारी वंदन योजना

Check Payment Status Online: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. जहां प्रदेश की लगभग 68 लाख 54 हजार महिलाओं को अब 29वीं किस्त का इंतजार है, वहां 29वीं किस्त जुलाई में कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें? आइए इस खबर में जानते हैं.

महतारी वंदन योजना के पैसे कैसे करें चेक?

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर महिलाओं के बैंक खाते में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
  • इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.

पैसे नहीं आए तो क्या करें?

यदि किस्त जारी होने के बाद आपके खाते में पैसे नहीं आए तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऐसी है.

  • महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं
  • “शिकायत करें” (Grievance) विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी (आधार/मोबाइल/लाभार्थी ID) भरें
  • समस्या का विवरण लिखें और सबमिट करें.

कब आएगी 29वीं किस्त?

सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं. पिछली बार 6 जून मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में कुल 642 करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. इसी ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि 29वीं किस्त जुलाई माह में 5 से 10 जुलाई के बीच किस्त जारी हो जाएगी.

ज़रूर पढ़ें