भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में थमें वाहनों के पहिए, जगह-जगह भारी जाम, सड़कों में भरा पानी

Delhi NCR Rain Traffic: दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर ट्रैफिक जाम है, क्योंकि यहां कल रात से लगातार बारिश हो रही है. प्रशासन की टीम लगातार स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है.
Delhi Rain

दिल्ली में झमाझम बारिश से थमे वाहनों के पहिए

Heavy Rain Causes Gridlock: देशभर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं. पश्चिमी भारत में तो पानी का उग्र रूप देखने को मिला है. राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है. सड़कें जलमग्न हैं और बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिसकी वजह से लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली के साथ ही पड़ोसी राज्य हरियाणा में मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. हरियाणा में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है. गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की ओर जाने वाली सड़को में पानी भर गया है. जिसकी वजह से सफर करने में परेशानी आ रही है. वहीं दिल्ली की अगर बात करें, तो आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा है.

कई इलाकों में जाम की स्थिति

दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर ट्रैफिक जाम है, क्योंकि यहां कल रात से लगातार बारिश हो रही है. प्रशासन की टीम लगातार स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है. कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई है. एम्बिएंस मॉल (Ambience Mall) के पास दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लगा है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से लेकर MP-UP तक, देश के 17 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरुग्राम की सड़कें बनीं दरिया

जिस मॉनसून का देश पूरे बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा था. जब वह आया तो राहत के साथ आफत भी आ गई. हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून की बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. दिल्ली-गाजियाबाद से नोएडा तक लगातार बारिश से कई इलाकों की सड़कें लबालब हैं. गुरुग्राम की सड़कें दरिया बन गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें