कश्मीर के अनंतनाग में बादल फटने से तबाही, कई होटल और घर डूबे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कश्मीर के अनंतनाग में 1 घंटे के अंदर दो बार फटे बादल
Kashmir Anantnag Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार की रात 1 घंटे के अंदर ही दो बार बादल फटने से इलाके में बाढ़ आ गई. जिसका प्रभाव पर्यटन पर देखने को मिला. बादल फटने की वजह से होटलों और घरों में पानी घुस गया है, जिसे निकालने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मौसम विभाग ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं 24 घंटे के अंदर तेज बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग और प्रशासन ने पर्यटकों को बारिश में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. अनंतनाग प्रशासन के मुताबिक, बादल फटने से खेती और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. जगह-जगह पर बाढ़ की स्थिति बन गई है. कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है. जिससे मलबा जम गया था, मलबा हटाने का काम जारी है. वहीं अनंतनाग जिले में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है.
कोई जनहानि की खबर नहीं
राहत की बात है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है. लेकिन भारी नुकसान इलाके में हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बादल फटने के कुछ ही मिनटों के अंदर पूरा इलाका एक दरिया में तब्दील हो गया था. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.
ये भी पढ़ेंः भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में थमें वाहनों के पहिए, जगह-जगह भारी जाम, सड़कों में भरा पानी
सतर्क रहने की अपील
फिलहाल, हादसे के बाद अनंतनाग प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है और मौके पर मौजूद है. पर्यटकों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में सतर्क रहें. बचाव दल की टीम फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल रही है. इस हादसे में काफी आर्थिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है.