झारखंड में नक्सलियों को चैप्टर क्लोज! 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल ने बंगाल में किया सरेंडर
Naxalite Surrender: भाकपा नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य और देश के अंतिम बड़े नक्सल कमांडरों में शामिल असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.
नक्सली असीम मंडल
Naxalite Surrender: पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य और देश के अंतिम बड़े नक्सल कमांडरों में शामिल असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.
इसमें झारखंड का एक करोड़ और ओडिशा सरकार का 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बंगाल में उसके सरेंडर की पुष्टि की है. सरेंडर के बाद सुरक्षा एजेंसियां असीम मंडल से पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसियों का फोकस जंगलों में छिपाए गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के ठिकानों की जानकारी हासिल करने पर है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…